एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मौसम हुआ साफ, पारे में उछाल, मगर 29 मार्च को बारिश के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 26 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर डल झील - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

Next Article

जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने से दिन के पारे में उछाल आया है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू संभाग में भी तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। हालांकि 29 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास हुआ। यहां दिनभर मौसम साफ रहने से दिन का पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में मौसम साफ रहने से दिन का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री चढ़कर 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


स्थान    न्यूनतम तापमान 
लेह          माइनस 2.7
गुलमर्ग     माइनस 2.5
पहलगाम  माइनस 1.4
श्रीनगर           4.4
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें