एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण का काम शुरू

जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र में लेबर डिपार्टमेंट की तरफ से वीरवार को प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। पंजीकरण की प्रक्रिया थाने के साथ लगते सिडको ग्राउंड में शुरू की गई है। इसमें मजदूरों से एक फॉर्म भरवाया जा रहा है। इसके बाद जो भी प्रवासी वापस अपने गृहराज्यों को जाना चाहते हैं, उनके लिए सरकार और प्रशासन उचित कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। इससे बड़ी संख्या में लोग अपने गृह राज्यों से दूर दूसरे राज्यों में फंस गए हैं और वापस अपने घर जाना चाहते है। लॉकडाउन के दौरान सभी यात्री परिवहन सेवाएं बंद होने के कारण ये प्रवासी वापस अपने घर जाने में असमर्थ हैं। केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई हैं। इसी के तहत बड़ी ब्राह्मणा में प्रवासियों का पंजीकरण किया जा रहा है। इसके बाद प्रवासियों की घर वापसी के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें