एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

LoC पर पाकिस्तान तोड़ा सीजफायर, भारतीय जवानों ने भी दिया माकूल जवाब

amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 18 Jul 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
विज्ञापन

Next Article

पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर लगातार नापाक हरकतों का सिलसिला जारी है। एक ओर जहां पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा एलओसी के रास्ते कश्मीर घाटी से सटे इलाकों में घुसपैठ की कोशिशें जा रही हैं वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना द्वारा जम्मू संभाग से सटी एलओसी पर गोलाबारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भारी गोलाबारी के बाद अब मंगलवार को भी पाकिस्तानी सेना के द्वारा राजोरी और पुंछ जिले से सटे एलओसी के कई इलाकों में गोलीबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। 

पाकिस्तान की ओर से एलओसी के भिंबर गली और पुंछ सेक्टरों में गोलीबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर से इन इलाकों में सुबह करीब 7 बजे से गोलीबारी की गई है। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से गोलीबारी के साथ साथ मोर्टार भी दागे गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें