एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिलावर में बिजली ढांचे को पहुंचा नुकसान

जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिलावर। बुधवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से बिजली ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। बिलावर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। दूरदराज मढ़ून, परोल, धियौता, अपर धार व दरालता सहित कई इलाकों में तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार सुबह बारिश थमने पर विभाग युद्ध स्तर पर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गया है, जिस कारण देर शाम तक कई इलाकों में बिजली बहाल हो गई है। उधर, मूसलाधार बारिश होने से दूरदराज क्षेत्रों और पहाड़ी लिंक रूटों पर फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि वीरवार शाम को मौसम साफ होने के बाद कुछ इलाकों में यातायात बहाल हो गया।
तेज बारिश के चलते उप जिले के नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ा, जिससे कुछ समय के लिए कई इलाकों का सड़क संपर्क उपजिला बिलावर से कट गया। दोपहर बाद मौसम साफ होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अधिक बारिशों के चलते गेहूं की फसल के बुवाई का काम भी प्रभावित हुआ है और जमीन में अधिक नमी के होने से किसान अभी एक सप्ताह के बाद ही गेहूं की बुवाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें