अरनिया। छह माह पहले हुए सीजफायर समझौते के बाद भी पाकिस्तान की नापाक हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार सुबह बीओपी बुल्ले चक्क के ऊपर से पाकिस्तानी ड्रोन मंडराना भी काफी संवेदनशील माना जा रहा है। क्योंकि इसी पोस्ट के सामने बाजरा गली नामक पाकिस्तानी पोस्ट से गत वर्ष 20 सितंबर को इस ओर फेंके गए असलहे सहित 62 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। इससे यह इलाका काफी संवेदनशील माना जा रहा है।
करीब 25 दिन बाद पाकिस्तानी ड्रोन से टोह लेने का फिर से सिलसिला शुरू होने से क्षेत्र में दहशत है। बताते दें कि इससे पहले 29 जुलाई को भी सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया था, जिसे सतर्क जवानों ने फायरिंग कर खदेड़ दिया था।