एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग चैंपियन तजामुल की फेसबुक पोस्ट से हिली जम्मू-कश्मीर खेल परिषद

ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 18 Mar 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
तजामुल इस्लाम - फोटो : File Photo
विज्ञापन

Next Article

किक बॉक्सिंग में आठ साल की विश्व विजेता तजामुल इस्लाम के फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो से राज्य खेल परिषद हिल गई है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता वाली परिषद ने तजामुल की पोस्ट को अनुरोध के रूप में स्वीकार करते हुए त्वरित रूप से 10 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इस राशि से बांदीपोरा में अली स्पोर्ट्स अकेडमी में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य खेल परिषद के सचिव वहीद उर रहमान परा ने कहा, तजामुल विश्व विजेता है। जिस अकेडमी में वह प्रशिक्षण ले रही है, उसमें सुविधाएं बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर 10 लाख रुपये की मदद दी जा रही है।

उन्होंने कहा, सरकार खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। तजामुल के अनुरोध को गंभीरता से लिया गया है। बांदीपोरा में इंडोर स्टेडियम तैयार करने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तजामुल ने दो दिन पूर्व ही फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर वादे पूरे न किए जाने पर सरकार की आलोचना की थी। आठ साल की विश्व विजेता की उपलब्धि को राज्य सरकार अधिकृत रूप से सम्मानित कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें