एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

देर रात ब्रेक फेल, पनामा चौक में पलटा ट्रक

ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 21 Jul 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नरवाल से श्रीनगर जा रहा एक ट्रक रविवार की देर रात साढ़े ग्यारह बजे बेकाबू होकर पनामा चौक पर चौराहे पर चढ़ गया। इससे वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया था। हादसे में ट्रक पर सवार कंडक्टर और चालक बाल-बाल बचे हैं। उन्हें हलकी खरोचें ही आई हैं। ट्रक में किराना का सामान तथा पशुओं को खिलाए जाने वाले चोकर से भरा था।

पुलिस को सूचना मिली तो तुरंत मौके पहुंच गई और थोड़ा बहुत बंद हुआ रास्ता खाली करवाया गया। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर निवासी अरशद अहमद अपने कंडक्टर के साथ ट्रक (जेके 01 एम 7231) में सामान लादकर नरवाल से श्रीनगर के लिए निकला था, तभी नरवाल से नीचे आते वक्त ट्रक की ब्रेक फेल हो गई।
विज्ञापन


ट्रक की गति तेज होने के कारण नियंत्रण में नहीं आ सका। चालक ने समझदारी दिखाते हुए पनामा चौक से पहले ही एक चौराहे पर रांग साइड में ट्रक को डाल लिया, ताकि सामने से आने वाले वाहन उसे रास्ते देते रहे। चालक के साथ कंडक्टर भी कुछ समय के लिए घबरा गया।

तभी जैसे ही ट्रक पनामा चौक पर पहुंचा तो सामने एक कार आ गई। ट्रक की टक्कर कार से न हो, इसलिए चालक ने ट्रक को सामने तीन फीट ऊंचे चौराहे पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें