एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कश्मीर में 37 लाख के पुराने नोट के साथ दो गिरफ्तार

ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 16 Mar 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
पुराने नोट - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन

Next Article

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में रेलवे पुलिस ने दो लोगों से 37 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं। रेलवे मुसाफिरों की रूटीन जांच के दौरान आरोपियों के सामान की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंधित 500 के पुराने नोटों की खेप में कुल राशि 37 लाख 20 हजार पाई गई। आरोपियों के कब्जे से कुछ सोने के गहने भी बरामद किए गए। रेलवे पुलिस ने आरोपियाें को पुराने नोटों समेत पुलिस को सौंप दिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि बडगाम जिले के मजहामा रेलवे स्टेशन पर सामान लेकर आए फारूक अहमद लाबरू और उसके सगे भाई मोहम्मद शफी दोनों निवासी सुंबल बांदीपोरा की तलाशी ली गई। रेलवे पुलिस कर्मी लाखों की नकदी देखकर दंग रह गई। सभी नोट प्रतिबंधित हो चुकी पुरानी करेंसी के थे। दोनों को फौरन स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें