एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान हिंसक प्रदर्शन, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 30 Jul 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

Next Article

दक्षिणी कश्मीर में रविवार को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। दोनों आतंकी पुलवामा जिले के तहाब गांव में एक घर के अंदर छिपे हुए थे। मारे गए आतंकियों के पास से एक एसएलआर और एक इंसास रायफल बरामद की गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच आतंकियों के घिरे होने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मुठभेड़ को बाधित करने के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया ताकि आतंकियों को फरार होने का मौका मिल सके। पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। पेलेट गन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। तीन युवक पेलेट लगने से घायल हुए हैं, जबकि कुल एक दर्जन से अधिक लोग हिंसक झड़पों में घायल हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान इलाके में अफवाहें न फैलें, इसके लिए दक्षिण कश्मीर जिले में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया।

आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शनिवार देर रात को ही सुरक्षा बलों ने उक्त गांव में घेरा डाल कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। घेरा सख्त होता देख रविवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने दोनों आतंकियों को ढेर कर दिया। माना जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकियों का संबंध हिजबुल मुजाहिदीन से था। इनकी शिनाख्त नवापोरा के आबिद मंजूर मागरे तथा निहार के इरफान शेख के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

भीड़ को काबू करने के लिए दागे गए आंसू गैस के गोले

कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
मुठभेड़ स्थल पर जमा हुए प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच भिड़ंत शुरू हो गई। पत्थरबाजों को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने के अलावा पेलेट गन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान लस्सीपोरा के प्रदर्शनकारी युवक आसिफ अहमद के कंधे में पेलेट गन से चोट पहुंची, जिसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

पेलेट गन से दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं जबकि कुल एक दर्जन लोग प्रर्दशन के दौरान घायल हुए। 12 राष्ट्रीय रायफल्स के कमांडर हरबीर सिंह ने बताया कि घेरा सख्त होने पर जब आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग की तो उन्हें समर्पण के लिए कहा गया। इसके बाद भी उन्होंने फायरिंग जारी रखी और सुरक्षा घेरा तोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान फायरिंग में वे मार गिराए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें