एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिले झारखंड के कांग्रेसी

अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Jan 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

झारखंड कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल राहुल गांधी से मिला और अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने राहुल को बताया कि स्थानीय कार्यकर्ताओं को नज़र अंदाज किया जाता है और बाहरी व्यक्तियों को टिकट दे दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर के मुताबिक राहुल ने आश्वासन दिया है कि इस बार के लोकसभा चुनावों में स्थानीय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाएगा और टिकट बंटवारे से पहले जनता से भी रायशुमारी की जाएगी।

राहुल ने कहा कि काम करने वालों को ही टिकट दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और विधायक दल के नेता राजेंद्र सिंह समेत कई कांग्रेसी राहुल से मिलने दिल्ली गए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्तमान में झारखंड में कांग्रेस का केवल एक सांसद है जो सुबोधकांत सहाय हैं। 14 लोकसभा सीटों वाले झारखंड में JMM के पास दो और बीजेपी के पास सात लोकसभा सीटें हैं।

माना जा रहा है कि कांग्रेस झारखंड को लेकर गंभीर है और आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश कांग्रेस में कुछ फेरबदल किए जाने की भी संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें