बनारस के कचहरी स्थित बनारस क्लब में सनबीम ग्रुप द्वारा शाम-ए-हिंदुस्तान का आयोजन किया गया, इसमें कवियों ने अपनी कविताओं से श्रोताओं के सराबोर कर दिया। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू किया गया था।
इस सम्मेलन में सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास, ग़ज़लगो शबीना अदीब, व्यंग्यकार सौरभ जैन सुमन और हास्य रचनाकार गजेन्द्र प्रियांशु ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
वैन्यू पार्टन बनारस क्लब, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर गुलेरिया कोठी और मेडिकल पार्टनर स्वास्तिक आयुर्वेद के साथ मिल कर किए जा रहे इस आयोजन में हरेकृष्ण ज्वैलर्स, रोमा बिल्डर्स, उदय ऑटो, रुद्रा ग्रुप, ड्रेसलैंड, एजीआर ऑटोमोबाइल्स, नार्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड, नारायण दास सर्राफ ज्वैलर्स, जीएसआर फोर्ड, जीवनदीप पब्लिक स्कूल, एटिट्यूड मसाले, पनाष डिजाइनर हब, जनश्री पशु आहार, एलर्जी होमियो क्लिनिक, ओमेगा प्लस हॉस्पिटल,आकाश इंस्टीट्यूट, अवध ग्रुप,सिक्योरिटी सल्यूशन, यूकोहामा हिन्दुस्तान टायर, जीत होम सल्यूशन प्रा. लि., सुश्रुत हर्बल एग्रो. लि. और बिग एफएम ख़ास सहयोगी बने।
8 वर्ष पहले