जिसके पीछे भागोगे, वह दूर भागेगा
खुद में आकर्षण लाओ,सब पास आयेगा
करो कर्म, भाग्य जागेगा
करो भक्ति, ईश्वर खुद तेरे पास आयेगा
जिसको बुलाओगे,वह नहीं आयेगा
स्वार्थ पड़े तो दौड़ा आयेगा
जब चाहोगे, तो वह नहीं आयेगा
जिसके पीछे भागोगे, वह दूर भागेगा।
- सहज