विज्ञापन

प्यार का आँगन

हेमन्त बोर्डिया

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            प्यार का आँगन बसायें
        
                                                    
                            
इक घरौंदा आ बनायें

वो कि जिसकी छत ये मेरी
बाजुओं की शह में हो..
वो कि जिसकी सब दीवारें
बस तेरी गलबह में हो...
घर वो जिसमें तेरी साँसों
से महकती बस हवा हो
प्यार खाना, प्यार पीना
प्यार ही जिसमें दवा हो...
खिड़कियों में राह मेरी
तेरी नज़रें ताकती हों..
हर झरोखे से जहाँ के
बस मुहब्बत झांकती हो..
वो कि जिसकी छत पे
आ प्रेमी परिंदे पुरसुकूँ हो
वो जहाँ न दुनियादारी
सिम्त हर इश्क़ ओ जुनूँ हो..
आ कि ये आलम सजायें...

प्यार का आँगन बसायें
इक घरौंदा आ बनायें..

- हेमन्त बोर्डिया

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all