बीते हुए लम्हों को जब याद करते हैं
खोए हुए पल सब अपने हो जाते हैं
हम भी कहां कह पाते दिल के हालात
वो कुछ कहते नहीं पल गुजर जाते हैं
खुशबू अपना मक़ाम खुद ढूंढ लेती
कलियां भी वही शाखों पर रह जाती हैं
दर दर जाकर किस्सा सुनाने वाले लोग
खुद भी एक दिन किस्सा बन जाते हैं
कौन बचाएगा जहां में नफरत वालो से
फूल भी अगर शाखों से धोखा खाते हैं
- केबी सोपारीवाला