शब्द बढा दुखदाई हैं ये
जो हर जुवा पर रहता हैं
अर्थ जान लो इसका तुम
ज़िसे कोई ना तुमसे कहता हैं
हर शब्द का अर्थ छिपा इसमें
हर कोई समझ ना पाता हैं
पर कानों में जब ये आता है
डर का माहोल बन जाता है
c का मतलब होता चाइना
जहां से था संकट आया ,
o का अर्थ होता उत्पन्न
जो अंग्रेजी originated कहलाया
v से होता हैं वायरस
जो हर घर बिन बोले आया ,
i का मतलब होता in
जो हिन्दी का में कहलाया
d से होता हैं दिसंबर
क्यूंकि ये दिसंबर में आया
आखिर का जो 19 हैं
उसने साल को दर्शाया
शब्द मिले जब पूरे ये
तो पूरा अर्थ समझ आया
दिसंबर में चीन में हुआ
उत्पन्न वायरस बन पाया।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।