नया कश्मीर
कश्मीर का मुदा अब गर्म है
पत्थर बाजों को देनी सजा है
जो न दे साथ उसे भेजो जेल
आंतकवादियों को करो ढेर
मातम की दुनिया से वादी को निकालो
हरी भरी वादी कर डालो
घाटी में एक सा कानून कर डालो
बच्चे उन के भी पढ़े कंप्यूटर संग
कुछ ऐसा काम कर डालो
नफरत की राजनीति न हो
घाटी कभी घायल न हो
भारत के सर का मुकट रहे
भोले की धूनी जलती रहे
माँ वैष्णो का प्यार मिले सब को
मजहब की न नफरत हो
दुश्मन की गोली का जवाब गोली हो
घाटी में घर घर हो तिरंगा
गूँज राष्ट्रीय गान की हो
सभी धर्म के लोग मिलकर रहे सदा
ईद में दीवाली और दीवाली ईद सी हो
फिर घाटी घाटी न हो कर
स्वर्ग की अनुपम घाटी हो
- नवीन कुमार सुनाम
9417237925
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें