वो हाथ!
जिसने मुझे चलना सिखाया
मै गिरी तो पकड़कर उठाया
माना बहुत कठोर है
वो हाथ!
जिनमे है मेहनत के निशान
लेकिन उसी मे है मेरे जान
हैरान हू मै
वो हाथ!
जिसने कभी प्यार से खाना खिलाया
उसी ने गलती पर फटकार लगाया
रहना चाहती हूँ मै
पकड़कर जीवनभर
वो हाथ!
हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।