विज्ञापन

कोरोना सावधानी ही सुरक्षा

Pita

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज उनसे मिलना जरूरी था हमें,
        
                                                    
                            
कोरोना वायरस से बचाव के चलते,
चलो प्रोग्राम केंसिल करते चलें,
बिना जरूरत के घर से बिल्कुल न चलें,
लॉक डाउन वॉक डाउन करते चलें,
आओ घर के अंदर बैठें चलें।

जो मेलों की रानी हैं शापिंग की दीवानी हैं,
बहुत ही स्यानी हैं वो जाने दिल,
कुछ दिन उनको रोकें चले,
सेनेटाइजर , मास्क वास्क प्रयोग करते चलें,
चलो उनको सलाह वलाह देते चलें,
आओ घर के अंदर बैठें चलें।

पंद्रह सेकेन्ड हाथ धोने की बात बताते चलें,
छींक, खाँसी, बुखार, होने पर
आइसोलेट करते चलें,
डॉक्टर की सलाह पर दवा लेते चलें,
गरम पानी वानी पीते चलें,
आओ घर के अंदर बैठें चलें।

हलो हाय हग से बचते चलें,
प्रणाम हाथ जोड़ करते चलें,
एक मीटर की दूरी बनाके चलें,
फोन पर बातें सातें करते चलें,
आओ घर के अंदर बैठे चलें।।

मौसमी फल खरीदते चलें,
काजू किस मिस खाते चलें,
इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाते चलें,
नॉनवेज से दूरी बनाते चले,
अफवा बफवाहों से बचते चलें,
आओ घर के अंदर बैठें चलें।

उतना ही खरीदे जितना खाते चलें।
गरीबों को कुछ गिफ्ट दिलाते चलें।
देश हित में बाहर न निकले बताते चलें
खुद भी बचें दूसरों को बचाते चलें।
चलो कोरोना बोरोना को भगाते चलें।
आओ घर के अंदर बैठें चलें।।

हरीमोहन राजपूत
जसवन्त नगर इटावा


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all