विज्ञापन

तेरा प्यार

Rominder Thethi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरी जिंदगी मे बहार है
        
                                                    
                            
तेरा प्यार है
मेरी दुनिया मे तू वो किरदार है
जिससे प्यार है
मुझे जिन्दगी भाती नहीं
जो तू जिन्दगी में आती नहीं
मैं भटकता रहता अँधेरों में
ये रोशनी जगमगाती नहीं
मेरा दिल तेरा शुक्रगुजार है
दिया प्यार है
मैं सभी के दिल से दूर था
मेरा इतना ही कसूर था
सौदा करना प्यार का
मुझे नहीं मंजूर था
जहाँ में प्यार भी व्यापार है
कारोबार है
मेरी जिंदगी में बहार है
तेरा प्यार है


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all