विज्ञापन

सरकार

Sahil Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये जो जीत चुकी भरोसा लोगों की
        
                                                    
                            
ये सरकार, किसकी सरकार है?
किसने इसे जीतने दिया?
इस जीत की ख़ुशी में
आख़िर क्यों शामिल नहीं हूँ मैं
या मेरे जैसे वो लोग
जो सरकार से सवाल
करने से डरते हैं।
आख़िर कौन है वो
इस सत्ता की चाभी
सिर्फ अपने पास रखता है?
उनका क्या हुआ
जिसने सरकार को एक भी वोट नहीं दिया
और उनकी बात कौन करेगा
जिसने नोटा से
एक गम्भीर घाव देने की
एक नाकाम सी कोशिश की।
पिछली बार, इस बार
या आने वाले हर चुनाव में
कौन होगा वो आदमी
जो सरकार के बाहर का हो
लेकिन उसकी हैसियत
किसी भी पद से बड़ा हो?
विपक्ष की भूमिका भी
कौन बनाएगा?
वो जो सरकार के सहभागी हैं
या वो जो कभी ख़ुद सरकार में थे?
इन सब के बीच
एक सवाल और भी है
ये सरकार बनाता कौन है?
हम आप या वो
जो सभी विधाओं में निपुण हैं
लेकिन हर बार मात खा जाते हैं
किसी न किसी सरकार से!   


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all