विज्ञापन

संकट मोचन

seema sood

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आ गए हैं संकट मोचन,
        
                                                    
                            
सब पर यह उपकार करेंगे,
बल, बुद्धि और शक्ति दे कर,
सब का बेड़ा पार करेंगे,
जय श्री राम यह जपते जाते,
दुखियों के दुख पल में हरते,
तभी तो यह राम भक्त कहलाए,
सब का बेड़ा पार लगाएं,

भूत प्रेत को बाहर कर,
सब पर यह उपकार करेंगे,
आ गए हैं संकट मोचन,
सब का बेड़ा पार करेंगे,

अलग अलग है रूप इनके,
अलग रचाई लीला है,
पूंछ से आग लगा दी लंका में,
रावण का संघार किया,
कभी भोले भंडारी बनकर,
लोगों का बेड़ा पार किया,

हर युग और हर समय में,
इनका ही बसेरा है,
जिसके साथ है हनुमान,
वह इन्सान कहां अकेला है,
आ गए हैं संकट मोचन,
सब का बेड़ा पार करेंगे,

कुशल सूद है नाम मेरा,
चरणों में इनके स्थान मेरा,
मैं भी इनको पाना चाहता हूं,
बल, बुद्धि से पढ़ लिख कर,
अपना नाम कमाना चाहता हूं,।।

अगर कृपा हो जाए इनकी,
तो सब काम बनेगा,
मन में चाहा है,
जो वह वरदान मिलेगा।।

सीमा सूद
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all