तेरे कदमो में स्वर्ग है मैया तेरे गुण गाता जाऊं
मैया सुध लेना हमारी तेरी आशीष पाता जाऊं
त्याग की मूरत तुम पति समर्पण की सूरत तुम
जब तुमको निहारु अपना अहं बिसारता जाऊं
दिल मे सजी मूरत तेरी रोज दर्शन करता जाऊं
जो मिले कृपा तेरी जीवन सफल बनाता जाऊं
टूट पड़े पहाड़ दुखों के तुझसे संबल पा जाऊं
कौई नही जग में ऐसा तुझ संग जीत न पाऊं
काया माया जीत जाऊं मैया तुझे करीब पाऊं
भरोसा नही जग में तुझसे आस लगाता जाऊं
टूटे नही आस हमारी मैया साथ तुम देते जाना
भवसागर में डोले नैया पतवार संभाल जाना