कोरिया में शादी के लिए सरकार दे रही है पैसा
- फोटो : pixabay
पूर्वी चीन की एक यूनिवर्सिटी में शोधकर्ता जीयू शिंग का कहना है कि पहले की पीढ़ियां परिवार के विस्तार के लिए शादी करती थीं ताकि बुढ़ापे में बच्चे उनका ख्याल रखें। लेकिन अब दौर बदल गया है और ज्यादातर लोगों के पास सोशल एवं मेडिकल इंश्योरेंस है जिसकी वजह से शादी की जरूरत पहले से कम हो गई है। इसके अलावा, चीन में युवाओं की सोच भी शादी को लेकर अब बदल गई है।
कोरिया में युवाओं के शादी से दूरी बनाने से पैदा हुआ आर्थिक संकट
चीन की ही तरह कोरिया में भी युवा शादी से दूरी बना रहे हैं। यहां महिलाओं के ऐसे कई ग्रुप हैं जो कि शादी और मातृत्व से दूरी बना रहे हैं। इसकी वजह से कोरिया में आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। दरअसल, युवाओं के शादी नहीं करने से कोरिया दुनिया के सबसे कम बर्थ रेट वाले देशों में शुमार हो गया है। बर्थ रेट घटने से लेबर क्राइसिस पैदा हो गए हैं।