एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लड़कियों से अश्लील चैट कर ब्लैकमेल करने वाला आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
बीटा-2 थाने में गिरफ्तार आईटी इंजीनियर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

Next Article

डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एक गोपनीय शिकायत पुलिस के पास आई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पकड़े गए युवक ने ऑनलाइन डाटा चोरी किया था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित के पास एक डायरी है जिसमें 100 से अधिक लड़कियों के मोबाइल नंबर है। आरोपी नेलड़कियों के साथ अश्लील चैट कर उनकी फोटो व चैट का स्क्रीन शॉट अपने पास रखा हुआ है। आरोपी की पहचान रवि निवासी एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि लड़कियों से बात करने के लिए आरोपित ने 25 अलग-अलग सिम और सात अलग अलग मोबाइल रखे हुए थे। रवि लड़कियों को वाट्सएप पर संदेश भेजता था यदि लड़की बात करने लगे तो पहले उससे दोस्ती करता था। बाद में उस लड़की से अश्लील बात करने लगता था। इस दौरान लड़कियों की फोटो भी एडिट कर उसे अश्लील बनाता था। वहीं, अश्लील फोटो व चैट भेज कर आरोपी ने बीते दिनों एक लड़की से पचास हज़ार रुपए वसूले थे। पुलिस जांच में पता चला कि ब्लैकमेलिंग का कार्य इससे पूर्व भी कई लड़कियों से कर चुका है। वह दो वर्ष पहले एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत था। पिछले दो वर्ष से वह बेरोजगार है। पुलिस जांच के दौरान आरोपित का बैंक खाता खंगालेगी कि किन लड़कियों को ब्लेकमेल कर उसने पैसे वसूले हैं। --- सात मोबाइल और 25 सिम कार्ड आरोपी से मिले सात आधार कार्ड, एक डीएम, एक पेनकार्ड, चार एटीएम कार्ड, सात मोबाइल, 25 सिम कार्ड, तीन पेन ड्राइव, एक चेन, एक ब्रेसलेट, एक डिजिटल घड़ी, एक किताब वर्ल्ड बेस्ट बॉयफ्रेंड, एक पर्स और आठ हजार रुपये मिले। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें