एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बरसों से कर रहे मिन्नतें, लो-वोल्टेज से निजात नहीं

Updated Mon, 11 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। विकास खंड एलिया की ग्राम पंचायत शहादतनगर के ग्रामीण इन दिनों हलकान हैं। उनकी परेशानी यह है कि गांव की लो-वोल्टेज समस्या के लिए बरसों से ब्लॉक से लेकर जिला स्तरीय अफसरों समेत जनप्रतिनिधियों तक चक्कर लगाते थक चुके हैं। बावजूद इसके न तो उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और न ही इस समस्या का निराकरण। जबकि सरकारें बदलती रहीं, लेकिन उसके गांव में लो वोल्टेज की समस्या जस की तस बनी हुई है। ब्लॉक ऐलिया की ग्राम पंचायत शहादतनगर के प्रधान फैय्याज अहमद बताते हैं, कि पिछले आठ साल से गांव में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। गांव में 120 कनेक्शन हैं। उपभोक्ताओं से हर महीने बिजली का बिल भी वसूला जा रहा है। लेकिन बिजली का वोल्टेज इतना कम आता है, कि वह किसी काम की नहीं होती। बिजली आ रही है अथवा नही यह जानने के लिए बल्ब को ध्यान से देखना पड़ता है। ध्यान से देखने पर बल्ब का तार मामूली सा लाल दिखाई देता है। जब बल्ब रोशनी तक नही दे पाता ऐसे में पंखा, केलर, फ्रिज व टीवी सहित अन्य विद्युत उपकरणों की बात करना ही बेमानी है। सभी विद्युत उपकरण महज शो-पीस बनकर रह गए हैं। गांव की आठ हजार आबादी लो वोल्टेज की समस्या से त्रस्त है। शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बोले, अफसरों की मनमानी का हम भुगत रहे खामियाजा
दरी व ताजिए के कारोबार को लेकर देश-विदेश तक पहचान बनाने वाले शहादतनगर के वाशिंदे लो वोल्टेज की समस्या को अफसरों की मनमानी का नतीजा बता रहे हैं। यहां के ज्ञान सिंह कहते हैं, कि बिजली का हम किसी भी तरह से उपयोग नही कर पाते हैं। फिर भी बिल लगातार देना पड़ रहा है। साबिर अली ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या पिछले आठ साल से है। यह अफसरों की मनमानी का नतीजा है। जमाल के मुताबिक रमजान चल रहे हैं। रोजे रखने के दौरान इस भीषण गर्मी में काम भी करना पड़ता है। बिजली नही मिलने से एक मिनट के लिए पंखे की हवा नसीब नहीं होती है। वसीम बताते हैं, कि यहां दरी व ताजिए का कारोबार होता है। गांव की बनी दरी विदेशों तक जबकि ताजिए दिल्ली तक जाते हैं। बिजली नही मिलने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। जाहिदा ने बताया रमजान चल रहे हैं। सहरी बनाने के लिए सुबह जब उठते हैं तो अंधेरा होता है। बिजली में रोशनी नही होती। ऐसे में काम निपटाने में दिक्कतें आती हैं। दिन में आदमी काम पर चले जाते हैं, पर महिलाओं को घर में ही रहकर भीषण गर्मी झेलनी पड़ती है।


प्रधान का एलान, लो-वोल्टेज से निजात दिलाओ दस हजार ले जाओ
ब्लॉक ऐलिया की ग्राम पंचायत शहादतनगर के प्रधान फैय्याज अहमद ने लो-वोल्टेज समस्या से परेशान होकर लापरवाह बिजलीकर्मियों पर कटाक्ष करते हुए एक एलान किया है। उन्होंने एलान किया कि लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने वाले को दस हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। प्रधान ने कहा कि मजबूरन इस तरह का एलान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर का भेजा गया स्टीमेट, जल्द दूर होगी समस्या
शहादतनगर में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। जबकि 120 कनेक्शन हैं। गांव क्षेत्रफल में भी बड़ा है। ट्रांसफार्मर की क्षमता पर्याप्त नहीं होने से वोल्टेज समस्या है। यहां 163 केवीए का एक और ट्रांसफार्मर रखे जाने की आवश्यकता है। स्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया गया है। बजट का अभाव बताया जा रहा है। ट्रांसफार्मर मिले तो समस्या का निस्तारण हो जाएगा।
- एसके पाल, जेई पावर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें