एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तरंग हादसे में डीएम ने शुरू कराई मजिस्ट्रेटी जांच

Updated Sat, 27 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फैजाबाद। बीती 25 जनवरी को फैजाबाद के तरंग पैलेस में बेसमेंट के निर्माण के दौरान मिट्टी का थूह गिरने से हुई दो मजदूरों की मौत के मामले में जिला अधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच सौंपी है। जांच कमेटी में विकास प्राधिकरण के एक्सईएएन, खनन निरीक्षक व नगर निगम के अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सीआर पटेल ने बताया कि निर्माणाधीन माल का नक्शा बोर्ड से पास हुआ था, जिसमें कमिश्नर अध्यक्ष होते हैं व जिलाधिकारी समेत कई मेंबर होते हैं। सदस्य अगर कोई आपत्ति उठाते हैं तो उसे दूर करने के बाद भी नक्शा पास होता है। विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी नक्शे अनुसार भवन निर्माण व अतिक्रमण को देखने की है, जिसमें मौके पर कोई कमी नहीं पायी गयी। देखने पर निर्माण के तरीके में कमी लगी, पहले लोहे व पटरे के सहायता से सेफ्टी वाल बनाकर मिट्टी रोकी जाती है फिर खुदाई की जाती है। जिसे मौके पर नहीं पाया गया। जांच अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट छोटेलाल मिश्र ने बताया कि मौके पर हुए खनन, खनन के लिए किए गए सुरक्षा उपाय आदि की जांच होनी है। कोशिश होगी कि जल्द ही जांच रिपोर्ट जिला अधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें