एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अस्पताल भवनों का जल्द पूरा कराएं निर्माण

Updated Fri, 22 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अंबेडकरनगर। 20 करोड़ की लागत से अस्पताल परिसर में 100 शैय्या व लगभग पौने तीन करोड़ की लागत से जलालपुर में 30 शैय्या के निर्माणाधीन अस्पतालों का लाभ शीघ्र ही जनता को मिलने लगेगा। शासन से जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दोनों अस्पतालों का निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम में कभी भी इन दोनों अस्पतालों का उद्घाटन किया जा सकता है। शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2012-13 में जिला अस्पताल परिसर में 100 शैय्या वाले नए अस्पताल भवन के निर्माण को शासन से मंजूरी मिली थी। 19 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस अस्पताल के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई। इसी के साथ इसी वर्ष जलालपुर में 30 शैय्या वाले अस्पताल के निर्माण को भी मंजूरी शासन ने प्रदान कर दी। 2 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन को सौंपी गई। सत्ता परिवर्तन के बाद धनाभाव के चलते निर्माण की गति कुछ धीमी हुई, लेकिन बाद में धनराशि संबंधित कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई। मौजूदा समय में दोनों अस्पताल भवनों का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। शासन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दोनों अस्पतालों के शेष कार्य अविलंब पूर्ण कराने को कहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किसी भी समय जिले में कार्यक्रम हो सकता है। इस दौरान वे दोनों अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। शासन से पत्र मिलते ही डीएम ने सीएमओ को निर्माण कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

पीपीपी मॉडल से होगा संचालन
जिला अस्पताल में निर्मित 100 शैय्या वाले अस्पताल का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए होगा। जबकि जलालपुर में निर्मित 30 शैय्या वाले अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। दोनों अस्पतालों के संचालन से बड़ी संख्या में मरीजों व उनके तीमारदारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा निर्माण कार्य
दोनों अस्पतालों के निर्माण में कुछ ही कार्य शेष है। दोनों कार्यदायी संस्थाओं को अविलंब निर्माण कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया है। उम्मीद है कि शीघ्र दोनों अस्पतालों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
-डॉ. सालिकराम पासवान, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें