एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तालाब में डूबकर विवाहिता की मौत

Updated Sun, 17 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दरियाबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के खत्रीपुर गांव के मजरा सेमोर में संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से एक विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद मायके व ससुराल पक्ष के बीच सुलह व सहमति के बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस से शिकायत न होने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरियाबाद थाना क्षेत्र के खत्रीपुर गांव के मजरा सेमोर निवासी आशीष का विवाह दो वर्ष पूर्व फैजाबाद जनपद के मवई थाना क्षेत्र के करौंदी गांव की रिंकी (23) के साथ हुआ था। ग्रामीणों में चर्चा है कि शुक्रवार की रात पति व पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें पति के सो जाने के बाद विवाहिता ने घर के सामने स्थित तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी घरवालों को शनिवार की सुबह जागने पर हुई। इसके बाद घटना की सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी गई। मृतका के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे और मौत होने को संदिग्ध मानते हुए दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। बाद में सहमति हो जाने पर महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है और न ही किसी पक्ष ने शिकायत की है। यदि शिकायत मिलती तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें