एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चहुंओर गूंजा हे महावीर करो कल्याण...

Updated Tue, 22 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाराबंकी। सुबह से ही मंदिरों में सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा के बीच भक्तों के जयकारे की गुंज के साथ ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार की शुरुआत दिन की गर्मी के साथ भक्तों का उत्साह बढ़ता गया। मंदिरों में भक्तों ने सुबह लड्डू व मेवा का भोग लगाया। पूरे दिन श्रद्धालुुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। शाम को बजरंग बली का श्रंगार किया गया। दिन भर हनुमान चालीसा और बजरंग बाण के स्वर गूंजते रहे। जगह-जगह शुरू हुआ भंडारे में प्रसाद वितरण का दौर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में धनोखर चौराहा मंदिर, छाया चौराहा, राजकमल रोड, लखपेड़ाबाग, दशहराबाग, लक्ष्मणपुरी कॉलोनी, एसपी ऑफिस सहित तमाम स्थानों पर भंडारों में आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों में भी भंडारे का आयोजन किया गया। नेता, अधिकारी से लेकर हर वर्ग के लोग भंडारे में पहुंचे और प्रसाद चखा। भक्ति, श्रद्धा उल्लास में लोग डूबे भक्तों ने यथाशक्ति भंडारे का आयोजन किया। कहीं शरबत पिलाया तो कहीं सब्जी पूड़ी व बूंदी खिलाई गई। कहीं हलुवा पूड़ी तो कहीं छोला चावल वितरित किया गया। सुबह से ही तेज धूप रही, लेकिन भक्तों के उत्साह ने गर्मी के तेवर को किनारे कर दिया। ज्येष्ठ के चौथे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में सुबह और शाम भक्तों की लाइन लगी रही। श्रद्धालुओं ने बजरंग बली के चरणों में माथा टेक कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ व जयकारे सुबह से लेकर शाम तक गूंजते रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें