बाराबंकी। खातों में पैसा भेजने के बाद भी शौचालय निर्माण में तेजी न आने पर दो ब्लॉकों के करीब 19 सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिलाधिकारी की निर्देश पर हुई इस कार्यवाही से संबंधितों में हड़कंप मच गया है।
पंचायती राज विभाग ने शौचालय निर्माण के लिए केंद्र से मिले धन को डिमांड के अनुसार ग्राम पंचायतों के खातों में भेज दिया है। इसके बाद भी शौचालय निर्माण में तेजी नहीं आ रही है। संबंधित सचिव इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार निर्देशित किए जाने के बाद स्थित में सुधार न आने पर डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने फतेहपुर ब्लॉक के 14 व सूरतगंज ब्लॉक के पांच सचिवों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा हैं। जवाब न देने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।
इन सचिवों को भेजा नोटिस
विभाग द्वारा जिन सचिवों को लापरवाही पर नोटिस जारी किया गया है। उनमें फतेहपुर ब्लॉक क्षेत्र के बजरंगी प्रसाद, जानकीराम, राजेंद्र यादव, अभिनय सिंह, वंदना पाल, राकेश प्रकाश, विजय कुमार, हिमांशू वर्मा, मधुलिका वर्मा, नीता देवी, नवीन राय, ज्योति प्रकाश, सुधीर सिंह, श्रीकांत वर्मा और सूरतगंज ब्लॉक के मो.अजहर, विनय कुमार प्रथम, अमित कुमार, अशरफ हुसैन और अमर सिंह सचिव शामिल हैं।
धनराशि देने के बाद सचिव शौचालय निर्माण में तेजी नही ंला रहे हैं। डीएम के निर्देश ऐसे सचिवों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न देने पर कार्यवाही भी की जाएगी।
अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ