एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बनाए जाएंगे पांच अस्थाई स्टैंड, दो चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण

Updated Thu, 21 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बहराइच। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाहर से आने वाले सवारी वाहनों के लिए शहर के बाहर अस्थायी स्टैंड स्थापित होंगे। वहीं पर वाहनों को रुकना होगा। इसके लिए पांच स्थलों को चिन्हित किया गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन



साथ ही शहर के दो मुख्य चौराहों को संवारा जाएगा। जिससे शहर खूबसूरत नजर आए। इस मामले में कवायद शुरू कर दी गई है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने एआरटीओ प्रशासन को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है।


हालत यह है कि डिगिहा तिराहा, पानी टंकी चौराहा, छावनी बाजार, चांदपुरा, घंटाघर चौक, अस्पताल चौराहा और पीपल चौराहा के निकट जाम लगने पर डेढ़ से दो घंटे बाद ही लोग निकल पाते हैं।
विज्ञापन



इस समस्या के मामले में कई बार आवाज उठाई गई। अमर उजाला से नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि लखनऊ, बलरामपुर, हुजूरपुर, नानपारा, श्रावस्ती और गोंडा की ओर से आने वाली टैक्सियों व सवारी वाहनों के शहर में प्रवेश के चलते जाम की समस्या अधिक होती है।


काफी कोशिशों के बावजूद समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। ऐेसे में शहर के मध्य स्थित टैक्सी स्टैंडों को शहर के बाहर सीमा पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। पांच अस्थायी टैक्सी स्टैंड फिलहाल स्थापित होंगे। इसके साथ ही शहर के डिगिहा तिराहा व पानी टंकी चौराहा का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए साइट प्लान तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें