एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़े 19 मकान, लाखों का नुकसान

Updated Tue, 21 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोतीपुर में अलाव की चिंगारी तो महसी में अज्ञात कारणों से हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्रा/राजीचौराहा (बहराइच)। मोतीपुर और महसी क्षेत्र में हुए अग्निकांड में 19 मकान जलकर राख हो गए। हादसे में 13 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मोतीपुर के अग्निकांड में एक गाय भी जलकर मर गई।

जिले में ठंड ने करवट ली है। जंगल क्षेत्र में ठंड अधिक पड़ रही है। मोतीपुर तहसील अंतर्गत राजापुर कतर्निया गांव में ठंड से निजात पाने के लिए सोमवार देर शाम सात बजे के आसपास बच्चे अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान चिन्गारी रामकेवल के छप्पर पर जा गिरी। इससे आग लग गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपट ने गांव निवासी वीरेंद्र, परमदेव, प्रदीप कुमार, बबलू, चंद्रभान, सूरजभान, रामभजन, प्रमोद, गुरुवचन, चेतराम, रजाई प्रसाद, राकेश के मकान को आगोश में ले लिया। देखते ही देखते ग्रामीणों के 13 मकान जलकर राख हो गए।

ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निकांड में रामभजन की गाय भी जिंदा जलकर मर गई। आग की चपेट में ग्रामीणों का अनाज, कपड़ा, बर्तन, नकदी सबकुछ जलकर राख हो गया।

ग्राम प्रधान रूपाली विश्वकर्मा ने अग्निकांड की सूचना तहसील पर दी। लेखपाल, तहसीलदार ने गांव पहुंचकर अग्निकांड का मुआयना किया। प्रधान रूपाली ने बताया कि सभी अग्निकांड पीड़ितों को कोटेदार की मदद से अनाज व अन्य सहायता उपलब्ध कराया गया है।

13 मकान में लगभग नौ लाख से अधिक की संपत्ति राख हुई है। उधर महसी तहसील के हरदी थाना अंतर्गत खालेपुरवा गांव में अज्ञात कारणों से कृपाराम के मकान में आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक अग्निकांड ने पड़ोसी स्वामीदयाल, निर्मल कुमार, बृजेश, ज्ञानमूर्ति तथा कपिल के मकान जल गए।

छह ग्रामीणों की चार लाख से अधिक संपत्ति जली है। सूचना तहसील पर दी गई, लेकिन कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। दोनों हादसे के बाद 19 परिवारों के 200 से अधिक लोग सर्द रातों में खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं।

और रास्ते से लौटा दमकल वाहन
मोतीपुर तहसील के राजापुर कतर्निया में आग लगने पर प्रधान रूपाली व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर दमकल वाहन भेजने की मांग की। लेकिन नानपारा से दमकल वाहन आने में एक घंटे से अधिक समय लग गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इस पर दमकल वाहन को रास्ते से लौटना पड़ा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें