एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

4500 ट्रैक मेंटेनरों को मिलेगी जैकेट : डीआरएम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 28 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

उत्तर रेलवे मंडल काम के दौरान ठंड से बचाने के लिए ट्रैक मेंटेनरों को जैकेट देगा। कुल 4500 ट्रैक मेंटेनर्स को जैकेट मिलेगी। पहले चरण में कीमैन और पेट्रोलमैन को हफ्ते भर में जैकेट दी जाएगी। यह आदेश डीआरएम संजय त्रिपाठी ने नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की ओर से आयोजित वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में दिए। इस दौरान ट्रैक मेंटेनरों ने महंगाई भत्ता रोकने, न्यू पेंशन स्कीम और रेलवे के निजीकरण का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ट्रैक मेंटेनरों ने कामकाज की जगह पर शौचालय न होने और औजार भारी होने की शिकायत की। उन्होंने कपड़े बदलने के लिए कक्ष और रेल आवास के आवंटन में महिला कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की भी मांग की। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के केंद्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने रिस्क अलाउंस दर में वृद्धि, 4200 ग्रेड पे का पद स्वीकृत करने, जूता व यूनिफॉर्म भत्ता दिलाने की बात कही। मंडल मंत्री आरके पांडेय ने ट्रैक मेंटेनरों के गैंग हट की मरम्मत कराने की मांग उठाई और उनकी कोटि में बदलाव न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष एसयू शाह, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें