एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अयोध्या पहुंची विहिप की 84 कोसी परिक्रमा

Updated Sat, 21 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के हनुमान मंडल बैनर तले बीती 31 मार्च को निकली 84 कोसी परिक्रमा के परिक्रमार्थियों का जत्था शुक्रवार देर शाम वापस अयोध्या पहुंचा। यहां परिक्रमार्थियों ने शनिवार सुबह सरयू में स्नान कर रामकोट की परिक्रमा की और कारसेवकपुरम में धार्मिक अनुष्ठान के बाद परिक्रमा का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान मंडल के तत्वावधान में निकली 84 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ एक अप्रैल को मखौड़ा से हुआ था। परिक्रमा फैजाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से होकर देर शाम वापस अयोध्या पहुंची। शनिवार सुबह परिक्रमार्थियों ने सरयू में स्नान कर रामकोट की परिक्रमा की और रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। परिक्रमा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में 84 कोस की परिक्रमा की जाती है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष करीब 400 साधु-संतों ने 84 कोसी परिक्रमा में शिरकत की। इस परिक्रमा का उद्देश्य अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा की सुरक्षा एवं संवर्धन है। 84 कोसी परिक्रमा में किशोरी दास बिहार, लालमुनि बिहार, केशवदास, रामआसरे दास, गयाशरण सहित बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल रहे। वहीं, दूसरी तरफ परिक्रमा धर्मार्थ सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गयादास के निर्देशन में संचालित परिक्रमा का समापन 25 अप्रैल को होगा। परिक्रमा 22 अप्रैल को मखौड़ा धाम पहुंचेगी। वहां से चलकर परिक्रमार्थी 23 अप्रैल को अपराह्न सरयू तट पर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 24 अप्रैल को जानकी नवमी के मुख्य पर्व पर रामकोट की सामूहिक परिक्रमा कर परिक्रमार्थियों का जत्था सीताकुंड पहुंचेगा, जहां रामार्चा पूजन एवं भंडारे के साथ परिक्रमा का समापन 25 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें