एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जुलाई में फर्नीचर मिलने की उम्मीद कम

Updated Mon, 11 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सीतापुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय के नौनिहालों को जल्द कुर्सी मेज मिलने की बहुत कम ही उम्मीद दिख रही है। कारण यह है फर्नीचर के लिए निकाला गया टेंडर खराब गुणवत्ता के चलते निरस्त कर दिया गया है। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस प्रक्रिया में ही काफी समय लगेगा। इससे जुलाई माह में फर्नीचर मिलने की आस धूमिल हो रही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 155 उच्च प्राथमिक विद्यालय के नौनिहालों को कुर्सी मेज का लाभ मिलेगा। वह जमीन के बजाए कुर्सी मेज पर बैठकर पढ़ाई करेंगे। इसको लेकर शासन ने 2 करोड़ 41 लाख रुपये का बजट दिया था। इस बजट से प्रत्येक विद्यालय में 35 सेट खरीदे जाएंगे। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने टेंडर निकाला था। इस टेंडर में चार फॉर्मो ने आवेदन किया था। शुुरुआती फाइनेंशियल बिड की एक कमेटी द्वारा जांच की गई थी। इस कमेटी में जिलाधिकारी नामित सिटी मजिस्ट्रेट, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, बीएसए, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा शामिल थे। इस कमेटी ने तीन फर्म रिजेक्ट कर दिए। रिजेक्ट का कारण यह था यह लोग टेंडर की पात्रता पूरी नहीं कर रहे थे। एक फर्म टेंडर की शर्ते पूरा करता था लेकिन उसका नमूने की गुणवत्ता पर संदेह था। टेक्निकल जांच में यह भी निरस्त हो गया है। ऐसे में फर्नीचर खरीद के लिए नए सिरे से प्रक्रिया होगी। यह प्रक्रिया पूरी करने में काफी समय भी लगेगा। इससे नौनिहालों को जल्द फर्नीचर मिलने की उम्मीद बहुत कम दिख रही है। बीएसए अजय कुमार ने कहा कि नौनिहालों को जल्द फर्नीचर उपलब्ध कराने का प्रयास चल रहा है। नए सिरे से टेंडर होगा इससे कुछ समय जरूर लग सकता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें