प्रदेश में उपनिरीक्षक रैंक के 9534 पदों पर भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बृहस्पतिवार को इसका विज्ञापन जारी कर दिया। इसमें उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 9027 पद, पीएसी के प्लाटून कमांडर के 484 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 23 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 01 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन कर सकेंगे।
बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 9027 पदों में 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और 2 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित होंगे। इसी तरह क्षैतिज आरक्षण में 20 प्रतिशत महिलाओं के लिए, 5 प्रतिशत भूतपूर्व सैनिक और 2 प्रतिशत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए आरक्षित रहेंगे।
प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों की भर्ती में भी आरक्षण की यही व्यवस्था लागू रहेगी। लेकिन प्लाटून कमांडर और अग्निशमन अधिकारियाें के पदों पर महिलाओं की भर्ती नहीं होगी। ऐसे में महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत का आरक्षण भी नहीं लागू होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी वर्ग के आवेदकों से 400 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसे ऑनलाइन जमा करना होगा।
किसके कितने पद
- 9027 पद उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के
- 484 पद पीएसी प्लाटून कमांडर के
- 23 पद अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के
आवेदन के लिए अर्हताएं
- उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व प्लाटून कमांडर के लिए किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अर्हता।
- अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए विज्ञान में स्नातक की उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अर्हता।
- 1 जुलाई 2021 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।
- 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी।
- एससी, एसटी व ओबीसी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयुसीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
- भूतपूर्व सैनिकों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
ऐसे करें यूपी पुलिस एसआई की पक्की तैयारी
आपकी यूपी पुलिस एसआई (UP SI) की तैयारी को और भी आसान करने के लिए Safalta.com लेकर आया है Test Series व ई-बुक किट। जिसमें आपको ढेरों मॉक टेस्ट व ई-बुक के फॉर्म में स्टडी मैटेरियल प्रदान किए जाएंगे। ये Test Series व ई-बुक किट एक्सपर्ट्स द्वारा खास UP SI परीक्षा के लिए तैयार किया गया है। तो फिर देर किस बात की अपनी सफलता को सुनिश्चित करने के लिए आज ही इस खास Test Series व ई-बुक किट का लाभ उठाएं। अभी भरें ये फॉर्म-http://bit.ly/form-upsi
साथ ही UP SI परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी के लिए देंखे ये खास वीडियो।
https://www.youtube.com/watch?v=aFyrog6xc4s