योगी आदित्यनाथ की केरल यात्रा के बाद अब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता केरल जाने की तैयारी में जुट गए हैं। 11 नवंबर को देशव्यापी अभियान के तहत केरल के त्रिवंतपुरम में एकत्रित होंगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य घनश्याम शाही ने बताया कि देश भर से पचास हजार कार्यकर्ता केरल जाएंगे। इनमें तीन हजार कार्यकर्ता यूपी से होंगे।
बताते चलें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में संघ और हिंदुवादी कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए इस आंदोलन का एलान कर रखा है।
गौरतलब है कि बुधवर को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ केरल पहुंचे थे। वह यहां अमित शाह द्वारा आयोजित 'जनरक्षा यात्रा' में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में हिंदुवादी कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे राजनैतिक हमलों के विरोध में इस यात्रा का अयोजन किया था।