एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पत्थरों ने फिर गरमा दिया अयोध्या मुद्दा, मस्जिद के पक्षकार बोले- हम भी मंगवाएंगे ईंट

ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या Updated Fri, 07 Jul 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
नृत्य गोपाल दास
विज्ञापन

Next Article

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आ रहे पत्थरों पर गुरुवार को बड़ा बयान देते हुए श्रीरामजन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने दावा किया कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व अयोध्या में मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विहिप ने राजस्थान से पत्थरों की खेप मंगवाना शुरू कर दिया है, यह पत्थर लगातार अयोध्या आता रहेगा। न्यास अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार होने से अब मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त है। 

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए रामनगरी में एक तिहाई पत्थर तराशी का कार्य पूरा हो चुका है। कहा कि कोर्ट जनता की भावना देखकर फैसला करती है। निश्चित ही सुप्रीम कोर्ट जनता के पक्ष में अपना आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन

मस्ज‌िद पक्षकार बोले- हम भी मंगवाएंगे पत्थर

हाजी महबूब
वहीं राम मंदिर निर्माण के लिए लगातार आ रही पत्थरों की खेप को लेकर बाबरी मस्जिद के पक्षकारों में खासा आक्रोश है। पक्षकार हाजी महबूब ने कहा कि अब हम भी पत्थर मंगाएंगे और मस्जिद निर्माण के लिए पत्थर तराशी का कार्य करेंगे। 

कहा कि मामला अदालत में लंबित है, जब तक फैसला नहीं आ जाता है तब तक किसी की हैसियत नहीं है कि कोई यहां एक भी ईंट रख दे। उन्होंने कहा कि हम 1992 की घटना नहीं दोहराने देना चाहते, लेकिन फिर भी माहौल बिगड़ा तो चुप नहीं रहेंगे। 

उन्होंने प्रदेश सरकार पर विहिप को मनमानी करने की छूट देने का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार पत्थरों की आपूर्ति से माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। 

बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम अंसारी के पुत्र इकबाल अंसारी भी पत्थरों की आपूर्ति से आक्रोशित हैं। कहते हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर लाए जा रहे हैं, कानून व्यवस्था को देखते हुए इस पर रोक लगायी जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें