एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Weather in UP: मानसून के बढ़ते इंतजार के बीच तीखे हो रहे गर्मी के तेवर, 27 जून से बदल सकता है मौसम

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Jun 2022 06:18 PM IST

सार

मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून से मानसून आने के आसार बन रहे हैं। इस बीच गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
weather - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ मानसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है, वहीं गर्मी के तेवर तीखे हो रहे हैं। उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने 27 से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम पारा फिर 40 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि रात के पारे में भी बढ़ोतरी रही और यह 28.7 डिग्री दर्ज हुआ।

बीते कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव की बात करें तो 17 जून को तापमान 40.1 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद यह लगातार 37-38 डिग्री के बीच बना रहा। सात दिन बाद पारा फिर 40 डिग्री पहुंचा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, 27-28 जून तक मानसून आने के आसार बन रहे हैं। हालांकि, प्रदेश में कहीं-कहीं तो पानी बरस रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें