कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों से बौखलाई सपा सरकार जनता के बीच अपनी साख खोने के बाद कांग्रेसियों को डरा-धमकाकर अपनी पार्टी में शामिल होने के लिए मजबूर कर रही है।
जिसका उदाहरण कांग्रेस के निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को धमकाकर सपा में शामिल होने को विवश किया जा रहा है।
ऐसा न करने पर उनको पद से हटवाने की धमकी तक दी जा रही है। कांग्रेस ने सपा के इस कदम की तीखी निंदा की है।