एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा होगी शुरू, प्रियंका गांधी दिखाएंगी हरी झंडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Oct 2021 03:39 PM IST

सार

यूपी चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का वादा करके हलचल पैदा करने वाली कांग्रेस शनिवार से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस प्रदेश भर में 23 अक्तूबर से प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगी। इसके लिए पूरे प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटते हुए रूट तैयार किया गया है। पहला रूट अवध के बाराबंकी और बुंदेलखंड के जिलों को मिलाकर झांसी तक और दूसरा रूट पश्चिमी व बृज क्षेत्र के विभिन्न जिलों के लिए तैयार किया गया है। इसी प्रकार तीसरा रूट पूर्वांचल के लिए निर्धारित किया गया है। इसकी शुरुआत वाराणसी से होगी। इन यात्राओं का एक साथ शुभारंभ पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हरी झंडी दिखाकर करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले रूट पर यात्रा बाराबंकी के जैदपुर से शुरू होगी, जो लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए झांसी पहुंचेगी। दूसरी यात्रा सहारनपुर से शुरू होगी, जो मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए मथुरा में समाप्त होगी।

इसी प्रकार वाराणसी से शुरू होने वाली यात्रा चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए रायबरेली में समाप्त होगी। ये यात्रा अलग-अलग दिनों में रूट में पड़ने वाले जिलों के सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें