एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूर्व महिला प्रधान की मौत

Updated Mon, 10 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व महिला प्रधान की आटा चक्की में फंसकर मौत

गोंडा। सिकरी तप्पा कोट की पूर्व महिला ग्राम प्रधान शनिवार की देर शाम सिकरी चौराहे के समीप स्थित आटा चक्की पर गई।

वहां आटा चक्की में उनकी साड़ी फंस गई जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गईं। उनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पूर्व महिला ग्राम प्रधान के शव का पंचायतनामा करके अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सिकरी तप्पा कोट गांव के ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि तौलमणि सिंह गुड्डू ने बताया कि सिकरी तप्पा कोट गांव के रहने वाले प्रताप नरायण सिंह की 45 वर्षीया पत्नी गीता देवी शनिवार की देर शाम सिकरी चौराहे के समीप आटा चक्की पर गई थीं।
विज्ञापन


वहां आटा चक्की में उनकी साड़ी फंस गई। चक्की चल रहे व्यक्ति ने जब देखा तो चक्की बंद की। मगर तब तक वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिवार के लोग गीता को अस्पताल ले जा रहे थे।

मगर रास्ते में गीता ने दम तोड़ दिया। बाद में शव का पंचायतनामा करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना खोड़ारे दद्दन सिंह ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें