अभद्र भाषा के साथ हरकतें बर्दाश्त से बाहर होने पर विरोध जताया, लेकिन परिचालक नहीं माना। युवती का कहना है कि अकेले होने के कारण कुछ बोल नहीं पा रही थी। इस पर उसने अपने परिचित लोगों को फोन करके परिचालक की करतूत बताते हुए मदद मांगी।
आधी रात को रोडवेज की बस कैसरबाग बस अड्डे पहुंचते ही युवती के परिचितों ने परिचालक को बस से खींचकर हमला बोल दिया। चीखपुकार पर चालक व आसपास के लोग दौड़े। पुलिसकर्मियों को बुलाया।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मित्रपुर निवासी परिचालक योगेश श्रीवास्तव की तहरीर पर पांच-छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बलवा व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करने के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घायल योगेश को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद युवती की तहरीर पर परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।