एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पुलिस टीम पर बम से हमला, दो जख्मी

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 18 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल हुए सिपाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

लखनऊ के गोमतीनगर के विशालखंड-1 में बुधवार देर रात कार सवार बदमाशों ने गश्त के दौरान पूछताछ पर सिपाहियों पर बम से हमला कर दिया। बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ कई हथगोले फेंके। हमले में दोनों सिपाही बाल-बाल बच गए। सिपाहियों ने दिलेरी दिखाते हुए एक बदमाश को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उसके साथी फरार हो गए इस दौरान बदमाश सिपाहियों के हाथ दांतों से चबा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें गाड़ियों के लॉक तोड़ने वाली डिवाइस, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस टीम फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक, गोमतीनगर थाने के चीता-17 के सिपाही संदीप कुमार कन्नौजिया व रॉबिन देर रात करीब ढाई बजे बाइक से गश्त पर विशालखंड-1 डिगडिगा गांव की तरफ गए थे।
विज्ञापन


रास्ते में बाराबंकी के नंबर की सफेद ऑल्टो कार सुनसान जगह पर खड़ी देख संदीप रुक गया और उसमें सवार तीनों लोगों से पूछताछ करने लगा। इसी बीच चालक कार से उतर का भाग निकला।

हाथगोले फेंकते हुए भागने लगे

पकड़ा गया हमलावर
इस पर सिपाहियों ने कार को घेर लिया और उसमें सवार दोनों लोगों को उतरने को कहा। कार से उतरते ही दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर हथगोले से हमला कर दिया। दोनों सिपाहियों ने खुद को बचाते हुए असलहा तान दिया। यह देख दोनों बदमाश हथगोले फेंकते हुए भागने लगे।

इस दौरान संदीप ने एक बदमाश को दबोच लिया और रॉबिन दूसरे के पीछे भागा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच तेज धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए। सूचना पर थाने से फोर्स भी पहुंच गई। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सिराज निवासी बाराबंकी बताया।

फरार साथियों के नाम राजू व मुन्ना बताए हैं। पुलिस उसे थाने ले आई। दोनों जख्मी सिपाहियों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

फरार बदमाशों की तलाश में एक टीम बाराबंकी भेजी गई है। पुलिस को शक यही गैंग गोमतीनगर व आसपास से लग्जरी गाड़ियां चोरी करके बेचता है।

ताबड़तोड़ हमलों के बावजूद डटे रहे सिपाही

बरामद हुई कार - फोटो : amar ujala
बदमाशों ने पुलिस टीम से बचने के लिए पहले ताबड़तोड़ बम से हमला किया, लेकिन संदीप रॉबिन डटे रहे। हथगोलों के धमाके से मोहल्ले में दहशत फैल गई।

लोग अनहोनी की आशंका के चलते अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं, पकड़े गए बदमाश ने बचने के लिए सिपाही का हाथ चबा लिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया, लेकिन उसने पकड़ ढीली नहीं की।

पब्लिक ने बहादुर सिपाहियों की दिलेरी को सराहते हुए मौके पर आए अफसरों को जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें