हजरतगंज क्षेत्र में एक बदमाश ने भगवती जागरण व भंडारा के बहाने
व्यापारी से पांच सौ रुपये ठगे।
साथ ही उसके मोबाइल पर हाथ साफ किया और
चलता बना। भनक लगने पर व्यापारी ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही साथियों
की मदद से पीछा किया और धर दबोचा।
सुल्तानगंज
चौकी इंचार्ज ओपी यादव ने बताया कि गौरी अपार्टमेंट निवासी व्यवसायी एचएस
चोपड़ा सुबह अपनी कार से आशा अपार्टमेंट स्थित ऑफिस पहुंचे।
पढ़ें-
व्यापारी का मकान गिरवी रख, बैंक से लिए 2.5 करोड़
चैंबर में घुसे
ही थे कि ऑफिस के गेट पर पहले से खड़ा एक युवक उनके पास पहुंचा और जागरण व
भंडारे की बात कहकर चंदा मांगा। एचएस चोपड़ा ने उसे पांच सौ रुपये दिए और
ऑफिस की फाइलें देखने लगे।
इस बीच उन्हें अपने मोबाइल का ख्याल आया। तभी
ड्राइवर ने बताया कि उनके साथ चैंबर में आया युवक मोबाइल लेकर निकला था। इस
पर एचएस चोपड़ा व ड्राइवर गेट की तरफ दौड़े।
पढ़ें-
इस ठग ने थानेदारों को बनाया अपना शिकार
थोड़ी दूर पर युवक नजर आ गया।
इस पर वह भागने लगा। चोपड़ा भी शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े। माजरा समझ
राहगीर भी साथ हो लिए। इस बीच सामने से आ रही पुलिस टीम ने युवक को धर
दबोचा।
उसके कब्जे से एचएस चोपड़ा का मोबाइल, चंदे की रसीद बुक व रुपये
बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान हुसैनगंज के छितवापुर निवासी सुधांशु शुक्ला
के रूप में हुई है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं....