एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

युवती को जगाकर बदमाशों ने बताया, हम लूटने आए हैं!

संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राजधानी के मड़ियांव इलाके में एक हैरान करने वाला डकैती का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नकाबपोश बदमाशों ने पूरी तैयारी के साथ मड़ियांव के केशव नगर स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करने वाले प्रहलाद यादव के घर को निशाना बनाया।

पहले तो तीनों छोटे से गेट को फांदकर घर में कूदे, अगले कमरे में गए और वहां सो रही प्रहलाद की शादीशुदा बेटी मीनू को जगाकर बताया कि वे उसके घर में लूट को अंजाम देने आए हैं।

इसके बाद, उन्होंने मीनू का मुंह टेप से बंद किया और उससे पता किया कि घर में और कितने लोग हैं। मीनू ने बदमाशों के डर से उन्हें बता दिया कि पिछले कमरे में बड़ी बहन सो रही है और मां छत पर है।
विज्ञापन


फिर, बदमाशों ने पहले बड़ी शादीशुदा बहन शालिनी को बंधक बनाया फिर छत पर कपड़े फैलाने गई मां शंकुतला को भी आंगन में दोनों बेटियों के साथ बांध दिया।

इसके बाद, बड़े इत्मीनान से बदमाशों ने पूरे घर की तलाशी ली और डेढ़ लाख कैश के साथ बड़ी बेटी के जेवरात लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद किसी तरह तीनों ने चिल्लाना शुरू किया, तो मोहल्ले वालों ने आकर उन्हें खोला और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय पुलिस डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें