सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस के बाद बलरामपुर में बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार व हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अखिलेश ने बुधवार रात ट्वीट किया, हाथरस के बाद अब बलरामपुर में भी एक बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न का घृणित अपराध हुआ है। घायलावस्था में पीड़िता की मृत्यु हो गई है। श्रद्धांजलि! भाजपा सरकार बलरामपुर में हाथरस जैसी लापरवाही व लीपापोती न करे और अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करे।