उत्तर रेलवे शुक्रवार से रायबरेली-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू करेगा। इसके चलते मेगा ब्लॉक लिया गया है, जिससे प्रयागराज, वाराणसी व बरेली की दस ट्रेनें 19 मार्च तक निरस्त रहेंगी। वहीं, 12 अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा।
सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी (14219), लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी (14220), वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (14203), लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (14204), प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर (54253) व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर (54254) 15 से 19 मार्च तक निरस्त रहेगी।
वहीं, इलाहाबाद जंक्शन-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (14209) व लखनऊ-इलाहाबाद जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस (14210) सिर्फ 19 मार्च को रद्द रहेगी। बरेली-प्रयागराज पैसेंजर (14308) 19 और प्रयागराज-बरेली पैसेंजर (14307) 20 मार्च तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते बदलाव
डेमो
शुक्रवार से शुरू हो रहे रायबरेली-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव होगा। जानकारी अनुसार पुरी-आनंदविहार टर्मिनल नीलांचल एक्सप्रेस (12875) 15 व 17 मार्च को बदले रूट दीनदयाल उपाध्याय-इलाहाबाद-कानपुर रूट से चलेगी।
वापसी में आनंदविहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस (12576) 15, 17 व 19 मार्च को कानपुर-इलाहाबाद-दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के रास्ते चलेगी। इसके अलावा राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस (12355) 16 व 19 मार्च को वाराणसी, फैजाबाद, लखनऊ के रास्ते चलेगी। जम्मूतवी-राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस (12356) 17 मार्च को लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी के मार्ग से चलेगी।
अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल (13006) व हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल (13005) 18 मार्च को लखनऊ-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़ के रास्ते चलेगी। वहीं प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस (14207) 15 व 19 मार्च को प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते और दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस (14208) 14 व 18 मार्च को लखनऊ-सुल्तानपुर-प्रतापगढ़ रूट से चलेगी।
रास्ते में रोककर चलाई जाएगी काशी
- फोटो : डेमो
ये गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट
इलाहाबाद-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस (14511) 19 मार्च तक लखनऊ में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस (14512) 18 मार्च तक लखनऊ तक चलेगी।
रास्ते में रोककर चलाई जाएगी काशी
19 मार्च को वाराणसी से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14257) रास्ते में 20 मिनट और इलाहाबाद लखनऊ-इंटरसिटी एक्सप्रेस (14209) आधे घंटे रास्ते में रोककर चलाई जाएगी।