एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अमेठीः मुर्गी दाना सप्लाई करने वाली फर्म पर बदमाशों ने बोला धावा, लूटे दस लाख रुपये

न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Nov 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
अमेठी में लूट की वारदात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

अमेठी के मुंशीगंज कस्बे में मुर्गी दाना सप्लाई करने वाली फर्म सलवा एग्रो हैचरिज पर सोमवार सुबह दो बदमाशों ने धावा बोलकर करीब दस लाख रुपये लूट लिए। सलवा एग्रो हैचरिज के मैनेजर सुजीत कुमार सिंह ने जैसे ही ऑफिस खोला, हेलमेट पहने दो बदमाश अंदर घुस आए।

विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, बदमाशों ने असलहे तानकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अकाउंटेंट से एक बैग में रखे नौ लाख 64 हजार तीन सौ रुपये और कैश पेटी में रखे 35 हजार लूटकर फरार हो गए।

बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की। घटना के समय ऑफिस में सुजीत कुमार, रामकृष्ण यादव सहित छह लोग थे। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी यूपी 112 और थाने को दी। इस पर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एएसपी, सीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की गई। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। फर्म के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें