सुल्तानपुर में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। नरेंद्र का मतलब निगेटिव, दामोदर दास का मतलब होता है दलित और मोदी का मतलब होता है मैन। यानी ‘निगेटिव दलित मैन’।
मायावती ने कहा कि वे घटिया बयानबाजी में विश्वास नहीं करतीं, लेकिन मजबूरन उन्हें मोदी की परिभाषा निगेटिव दलित मैन के रूप में करनी पड़ रही है।
जुमलेबाजी में दो कदम आगे
मायावती
मायावती ने कहा कि पीएम जुमलेबाजी में माहिर हैं। वे एक कदम आगे हैं तो यह दलित की बेटी दो कदम आगे है।
मैंने शादी करके किसी को छोड़ नहीं
मायावती ने तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पीएम की तरह शादी करके किसी को छोड़ा नहीं है। देश के लिए पूरी जिंदगी समर्पित कर दी। पीएम को नहीं मालूम कि बसपा पहले एक मूवमेंट है, बाद में पार्टी।